- Home
- टॉप न्यूज़
- 'मैं अपना मेडल अपने देश को समर्पित करना चाहूंगी' - मीराबाई चानू
'मैं अपना मेडल अपने देश को समर्पित करना चाहूंगी' - मीराबाई चानू
ओलंपिक में रजत पदक हासिल करने के बाद मीराबाई चानू को पूरे देश से बधाई मिल रहे है। उन्होंने ट्वीट कर सभी को धन्यवाद किया है। उन्होंने लिखा है कि "यह एक सपने जैसा था जो सच हो गया। मैं अपना मेडल अपने देश को समर्पित करना चाहूंगी और लोगों का शुक्रिया करना चाहूंगी कि मेरे इस सफर के दौरान उन्होंने मेरे लिए दुआएं की। मैं अपने परिवार को धन्यवाद कहना चाहूंगी विशेषतौर पर मेरी मां का जिन्होंने मेरे लिए काफी त्याग किया और मुझपर विश्वास किया।" चानू ने आगे कहा कि "मुझे सपोर्ट करने के लिए हमारी सरकार का भी विशेष शुक्रिया, खेल मंत्रालय, एसएआई, आईओए, वेटलिफ्टिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, रेलवे,ओजीक्यू, स्पॉन्सर्स और मेरी मार्केटिंग एजेंसी के मेरे इस सफर में लगातार समर्थन के लिए धन्यवाद। मैं अपने कोच विजय शर्मा सर और स्टाफ को शुक्रिया कहना चाहूंगी। इन लोगों ने मुझे प्रेरित किया और ट्रेनिंग में मदद की। देश के सभी लोगों और वेटलिफ्टिंग बिरादरी का एक बार फिर बहुत शुक्रिया। जय हिंद।"
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
