- Home
- टॉप न्यूज़
- टोक्यो ओलंपिक दिवस-8 : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में पहुंचीं, भारतीय मेंस हॉकी टीम 1-0 से आगे
टोक्यो ओलंपिक दिवस-8 : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में पहुंचीं, भारतीय मेंस हॉकी टीम 1-0 से आगे
टोक्यो ओलंपिक के आठवें दिन यानि के शुक्रवार को भारत ने अपनी झोली में एक और पदक डाल लिया है। मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं की 69 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की निएन चिन चेन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया और इस ओलंपिक में देश के लिए दूसरा पदक पक्का किया।
इससे पहले भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने इसी ओलंपिक में भारत के लिए पहला पदक पक्का किया था। तीरंदाजी में दीपिका कुमार का पदक जीतने का सपना लगातार तीसरी बार टूट गया है।
एथलीट अविनाश साबले पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज के पहले राउंड में हीट 2 स्पर्धा में सातवें स्थान पर रहे। निशानेबाजी में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालीफिकेशन रैपिड स्पर्धा में राही सरनोबत और मनु भाकर ने एक बा र फिर निराश किया।
मुक्केबाज सिमरनजीत कौर महिलाओं अंतिम 16 में अपना मुकाबला हार गईं। एथलीट एमपी जबीर पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ के पहले राउंड हीट 5 में आखिरी स्थान पर रहे।
हॉकी में भारत की महिला टीम ने आयरलैंड को हरा दिया। महिला एथलीट दुती चंद सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूकीं। बैडमिंटन में भारतीय महिला खिलाड़ी पीवी सिंधु सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
