जम्मू में रेलवे स्टेशन के पास सेना की वर्दी में दो संदिग्ध देखे जाने के बाद हड़कंप मच गया है। दोनों संदिग्ध मंगल मार्केट में भागते हुए सीसीटीवी में कैद हो गए हैं और पुलिस इनकी तलाश में जुट गई है। यह घटना ऐसे समय पर हुई है, जबकि शहर में हाल ही में एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन से हमला हुआ था और इसके बाद से सैन्य ठिकानों के आसपास कई ड्रोन देखे गए हैं। 

feature-top

जानकारी के अनुसार जम्मू रेलवे स्टेशन के पास मंगल मार्केट में शाम को दो शख्स सेना की वर्दी में एक नाई की दुकान में पहुंचे। वह सैनिकों की तरह बाल कटवाना चाहते थे। सैलूनवाले को उनके हाव-भाव से कुछ शक हुआ तो उसने दोनों से उनकी पहचान के बारे में पूछा। इसी दौरान दोनों वहां से भाग निकले। सैलून में काम करने वालों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।

feature-top