- Home
- टॉप न्यूज़
- धनबाद जज की हत्या : CBI टीम ने की पुलिस अधिकारी और अस्पताल के डॉक्टरों से पूछताछ
धनबाद जज की हत्या : CBI टीम ने की पुलिस अधिकारी और अस्पताल के डॉक्टरों से पूछताछ
06 Aug 2021
, by: Vikash Kumar
दिल्ली से सीबीआई की टीम धनबाद पहुंच गई है. पहले दिन सीबीआई की 20 सदस्यीय टीम ने कई पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ एसएनएमएमसीएच के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ से पूछताछ की. इसके बाद जांच को आगे बढ़ाने के लिए केस से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों को लिया. सीबीआई की स्पेशल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. इसके बाद धनबाद थाना पहुंचकर उस ऑटो को भी देखा जिसकी टक्कर से जज उत्तम आनंद की मौत हुई थी. इसके बाद सर्किट हाउस में घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों से भी टीम ने जानकारी ली. बताया जा रहा है कि 20 सदस्यीय सीबीआई की टीम घटना से संबंधित सबूत जुटाएगी.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
