- Home
- टॉप न्यूज़
- लोगों की पीड़ा दूर करने के लिए दया की नहीं सेवा का भाव जागृत होना चाहिए : डी. पुरन्देश्वरी
लोगों की पीड़ा दूर करने के लिए दया की नहीं सेवा का भाव जागृत होना चाहिए : डी. पुरन्देश्वरी
बूथों तक पहुंचकर भाजपा के स्वास्थ्य स्वयं सेवक चलाएंगे कोरोना के खिलाफ अभियान
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शुक्रवार को भाजपा के हेल्थ वाॅलिंटियर्स की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में कोरोना संकट को देखते हुए प्रदेश भर से सभी जिला मुख्यालयों से भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ सहित प्रत्येक जिले से एक युवा, एक युवती एवं चिकित्सकीय जानकार व आईटी के जानकार को प्रशिक्षण हेतु आमंत्रित किया गया था। प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण उपरांत जिला स्तरीय प्रशिक्षण एवं मंडल व बूथ स्तरीय प्रशिक्षण के माध्यम से भाजपा प्रदेश के सभी बूथों में दो-दो वाॅलिंटियर की प्रशिक्षित टीम तैयार कर रही है, जो कोरोना से बचाव के उपाय, सावधानियों आदि से लोगों को अवगत कराने के साथ साथ संक्रमण की चपेट में आने पर उचित सलाह, चिकित्सकीय सुविधाए उपलब्ध कराने के साथ साथ, प्राथमिकी उपचार व ऐतिहातन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश के प्रत्येक बूथ में कार्य करेगी।
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी डी. पुरन्देश्वरी ने कहा कि सभी राजनीतिक दल चुनाव लड़ने के लिए और सत्ता प्राप्ति के लिए राजनीति करते है, भारतीय जनता पार्टी एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो सत्ता के लिए नही बल्कि सेवा के लिए चुनाव लड़ती है। लोक कल्याण के लिए कार्य करना और अंत्योदय के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ना ही भाजपा का मूल मंत्र। उन्होंने कहा कि इस समय हम सभी कोरोना महामारी के दूसरे चरण का सामना कर रहे हैैं और तीसरे चरण की आशंकाएं भी जताई जा रही है जिसे देखते हुए भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह अभियान सेवा भाव के साथ लोगों तक मदद और राहत के उद्देश्य को लेकर अभियान के तहत भाजपा के हेल्थ वाॅलिंटियर की टीम कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि जब भी हम लोगों को तकलीफ में परेशानी में देखते है तब सामान्य रूप से दया की भावना आती है, परन्तु हमारे मन में दया की नहीं सेवा की भावना आनी चाहिए। तभी हम सही मायने में लोगों की पीड़ा को दूर कर पाएंगे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से सेवा भाव के साथ भाजपा के इस पुनित स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान में जुटने को कहा। उन्होंने कहा कि हमें हेल्थ वाॅलिंटियर के रूप में प्रत्येक बूथ में जाकर लोगों की सेवा करनी है, उनकी सहायता करनी है, उन्हें जागरूक करना है और बताना है कि कोरोना से कैसे बचें, कोरोना के लक्षण दिखने पर क्या करें,, कहां जांच करवाएं, होम आइसोलेशन में कैसे रहें, बार-बार साबुन से हाथ धोएं, मास्क अनिवार्य रूप से पहने। वैक्सीन को लेकर फैलाए गए भ्रम को दूर करते हुए लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हमारे कार्यकर्ता लगातार सेवा भाव से लोगों की सेवा में जुटे रहे इस दौरान छत्तीसगढ़ में हमारे लगभग 700 कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों ने अपनी जान भी गवा दी। हम उन कार्यकर्ताओं को नमन करते और आज उन्हीं कार्यकर्ताओं की सेवा भावना को प्रेरणा मानते हुए भाजपा के स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान के तहत प्रत्येक बूथ में सेवा भाव के संकल्प के साथ आगे बढ़ने लोगों को जागरूक करने और कोरोना को हराने का संकल्प लेते है।
बैठक को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने संबोधित करते हुए कहा कि देश भर में कोरोना काल में हमारे कार्यकर्ताओं द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना काल में लोगों की हर संभव मदद का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव के साथ लोगों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने में सहयोग किया साथ ही जरूरत मंदों को राशन आदि मुहैया कराया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में संकट के समय प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने हाथ खड़े कर दिए थे, लोगों के उचित उपचार की उचित व्यवस्था का अभाव था और सरकार की गंभीरता भी नजर नहीं आ रही थी ऐसे समय में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ पूरे सेवा भाव के साथ संकट के समय में खड़ा दिया। मास्क, सेनेटाइजर वितरण के साथ साथ आॅक्सीजन, वेंटिलेटर और अस्पतालों में बिस्तर की व्यवस्था के लिए भाजपा के कार्यकर्ता लगातार हर संभव प्रयास करते रहें। उन्होंने कहा कि एक तरफ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नेता वैक्सीन पर राजनीति करते रहे, भ्रम फैलाते रहे जनता की अनदेखी करते रहे जिसका खामियाजा छत्तीसगढ़ की जनता को भुगतना पड़ा। वैक्सीनेशन को लेकर के केन्द्र की सरकार पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रही है और तीसरी लहर की आशंका के बीच छत्तीसगढ़ की सरकार कहीं कोई गंभीरता नहीं दिखा रही है यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डाॅ. विमल चोपड़ा ने स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व ने हमें जो कार्य सौंपा है उसे हम पूरी निष्ठा से निभाएंगे। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता निष्ठावान एवं संवेदनशील है। वे लोगों की भावनाओं को समझते है। उन्होंने स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान का विस्तार से जानकारी प्रदान किया। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री किरण देव ने किया।
इस दौरान बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री व विधायक नारायण चंदेल, भूपेन्द्र सवन्नी, उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री सुश्री लता उसेंडी , जे पी शर्मा , डॉ अशोक त्रिपाठी , डॉ उपेन्द्र त्रिवेदी , दीपक म्हस्के सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल हुए।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
