- Home
- टॉप न्यूज़
- प्रदेश में अपराध बेकाबू अपराधियों का मनोबल मजबूतः कौशिक
प्रदेश में अपराध बेकाबू अपराधियों का मनोबल मजबूतः कौशिक
नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में अपराध की घटनायें बढ़ते जा रहे है और पुलिस असहाय हो चली हैं। इसका जीता जागता उदाहरण है कि राजधानी रायपुर में अपराधी, पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला कर देते हैं। यह घटना पुलिस के मनोबल को गिराने वाली घटना है। उन्होंने कहा कि गौरेला में एक युवा द्वारा अपने ही मित्र की हत्या नशे के हालत में कर दी जाती है। जिस बात को लेकर हम लगातार कह रहे है कि अवैध शराब के कारण प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस पर अंकुश लगाने में प्रदेश की सरकार पूरी तरह से नाकाम है। उन्होंने कहा कि जब पुलिस पर इस तरह से अपराधी हमला कर दे तो पुलिस के कार्यप्रणाली पर सवाल उठना लाजमी है। प्रदेश में हर तरफ अपराध का ग्राफ बढ़ा है। जिस पर अंकुश में पुलिस नाकाम है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि प्रदेश के गृहमंत्री को पुलिस के कामकाज की समीक्षा कर अपराध मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के दिशा में आवश्यक निर्देश देना चाहिये। जिस तरह से प्रदेश के सभी जिलों में भय का वातावरण बनता जा रहा हैं। इससे आम जन मानस और अधिक भयभीत है। अब तो अपराधियों में पुलिस का भय ही खत्म हो गया है। जिसके कारण ही अपराध बेकाबू है और अपराधियों को मनोबल लगातार मजबूत होता जा रहा है। जिसके चलते प्रदेश में अपराधिक वारदातें लगातार बढ़ रही है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
