- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- तालिबान ने अफ़ग़ानिस्तान की प्रांतीय राजधानी पर किया कब्ज़ा
तालिबान ने अफ़ग़ानिस्तान की प्रांतीय राजधानी पर किया कब्ज़ा
तालिबान के लड़ाकों ने अफ़ग़ानिस्तान के दक्षिण पश्चिमी हिस्से में देश की पहली प्रांतीय राजधानी पर कब्जा कर लिया है। अफ़ग़ानिस्तान सरकार के अधिकारियों ने मीडीया से बात करते हुए इसकी पुष्टि की है।
स्थानीय सूत्रों की मानें तो शुक्रवार दोपहर निमरोज़ प्रांत की राजधानी ज़रंज पर तालिबान के लड़ाकों का कब्ज़ा सरकार को काफ़ी भारी पड़ सकता है।
पिछले कुछ हफ़्तों में विदेशी सेनाओं की वापसी के साथ तालिबान के लड़ाकों की आक्रामकता में भारी बढ़ोतरी देखी गई है। तालिबान लड़ाकों ने अफ़ग़ानिस्तान की कई सीमावर्ती चौकियों से लेकर एक बड़े क्षेत्रफल पर अपना कब्जा कर लिया है।
लेकिन अब तक किसी भी प्रांत की राजधानी तालिबान गुटों के कब्जे में नहीं आई थी। लेकिन गुरुवार को ज़रंज पर तालिबान के लड़ाकों का कब्जा हो गया है।
इसके साथ ही पश्चिम में हेरात और दक्षिण में लश्कर गाह में भारी संघर्ष जारी है।
ईरान की सीमा से लगता हुआ ज़रंज एक बड़ा व्यापारिक केंद्र है। आसपास के ज़िलों पर कब्जा करने के बाद तालिबान लड़ाके लगातार इस शहर पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे।
दो आधिकारिक सूत्रों ने मीडिया को बताया है कि इस शहर पर पूरी तरह कब्जा जमा लिया गया है। वहीं, एक अन्य सूत्र ने बताया है कि सिक्यॉरिटी ऑफिस के नेशनल डायरेक्ट दफ़्तर के पास संघर्ष जारी है।
निमरोज़ पुलिस विभाग के एक अनाम प्रवक्ता ने रॉयटर्स न्यूज़ एजेंसी को बताया है कि तालिबान के लड़ाके इस शहर पर कब्जा करने में सक्षम हुए क्योंकि सरकार की ओर से मदद किए जाने में कमी थी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
