feature-top
परिवहन विभाग की 33 सेवाएं आज से फेसलेस हो जाएंगी. अब वाहन संबंधी दस्तावेज के लिए परिवहन विभाग के दफ्तर जाने की आवेदकों को जरूरत नहीं होगी. ऑनलाइन आवेदन के जरिये डुप्लिकेट ड्राइविंग लाइसेंस, पता में बदलाव, नए कंडक्टर लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, डुप्लिकेट आरसी,एनओसी, परमिट ट्रांसफर,पैसेंजर सर्विस व्हीकल बैज सहित परिवहन संबंधी अन्य ्दस्तावेज भी हासिल किए जा सकेंगे.
feature-top