भारतीय वायुसेना प्रमुख आर के एस भदौरिया ने कहा है कि चीन के साथ युद्ध की संभावना नहीं है, लेकिन फिर भी भारत को अपनी क्षमताएं और समूची शक्ति को मजबूत करने की आवश्यकता है. एअर चीफ मार्शल ने एक अग्रणी थिंक टैंक में यह भी कहा कि चीन ने तिब्बत क्षेत्र में अपनी अवसंरचना को महत्वपूर्ण रूप से मजबूत किया है, लेकिन हवाईक्षेत्र में प्रभुत्व इस तरह के कदमों से अलग है.

feature-top

पूर्वी लद्दाख में गतिरोध वाली जगहों से सैनिकों की वापसी के बाद जमीनी स्थिति के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में वायुसेना प्रमुख ने कहा कि चीन ने क्षेत्र से सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों और रडार जैसी चीजों को नहीं हटाया है, हालांकि हो सकता है कि अग्रिम पंक्ति के कुछ विमानों को हटाया गया है.

feature-top