feature-top
देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज तीसरी पुण्यतिथि है. राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित की. दिल्ली में सदैव अटल स्मृति स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर पहुंचे फिर वहां आयोजित प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया और उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसके बाद उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने स्मृति स्थल पर पुष्प चढ़ाकर नमन किया. इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा स्मृति स्थल 'सदैव अटल' पर पहुंचकर उन्हें याद किया.
feature-top
feature-top