तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद निशाने पर आए राष्ट्रपति अशरफ गनी ने अब UAE से देश को सम्बोधित किया है। वीडियो संदेश में उन्होंने कुछ दलीलें देकर अफगानिस्तान छोड़ने के फैसले को ठीक बताया है।

feature-top

वीडियो संदेश में अशरफ गनी ने कहा कि अगर वह काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद वहीं रहते तो कत्लेआम हो जाता। वह अपनी मर्जी से काबुल से नहीं गए थे, बल्कि उन्हें ऐसा करने को सरकार के सलाहकारों ने ही कहा था। गनी ने कहा कि वह सुरक्षा कारणों की वजह से अफगानिस्तान से दूर हैं।  मैंने अपने मुल्क के लोगों को खूनी जंग से बचाया है।

'मैं अफगानिस्तान को दूसरा सीरिया का यमन बनने से रोकना चाहता था।' खुद पर पैसों से भरे बैग लेकर भागने के आरोपों पर  कहा कि, 'ऐसे सभी आरोप सिर्फ अफवाह हैं। जो मेरी छवि खराब करने के लिए लगाए जा रहे हैं।'

feature-top