लोकसभा सांसद और एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने नागरिकता संशोधन क़ानून को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकारको घेरने की कोशिश की है. उन्होंने आरोप लगाया है कि मौजूदा सरकार ‘दूरदर्शी’ नहीं है.

feature-top

लोकसभा सांसद और एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने नागरिकता संशोधन क़ानून को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकारको घेरने की कोशिश की है. उन्होंने आरोप लगाया है कि मौजूदा सरकार ‘दूरदर्शी’ नहीं है.

ओवैसी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का सीएए पर एक बयान सामने आने के बाद केंद्र सरकार पर निशाना साधा.

ओवैसी ने पुरी से सवाल किया कि क्या वो इस क़ानून को लेकर लोगों को ‘जानबूझकर गुमराह’ कर रहे हैं?

दरअसल, केंद्रीय मंत्री पुरी ने अफ़ग़ानिस्तान की मौजूदा स्थिति को लेकर एक ट्वीट किया था.

अपने ट्वीट में पुरी ने लिखा, “हमारे पड़ोस में हुई हालिया घटनाएं और जिस तरह सिखों और हिंदुओं को भयावह दौर से गुजरना पड़ रहा है, उसी वजह से नागरिकता संशोधन क़ानून बनाना ज़रूरी था.


feature-top