- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- छत्तीसगढ़ में अकाल की आहट - खेत सूखने से गहराया संकट
छत्तीसगढ़ में अकाल की आहट - खेत सूखने से गहराया संकट
रायपुर - छत्तीसगढ़ में आने वाले समय में किसानों की मुश्किलें और बढ़ सकती है. कुछ दिनों में बारिश नहीं होने पर अकाल की आशंका जताई जा रही है. दरअसल, मौसम विभाग ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे है. केवल स्थानीय प्रभाव से कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. अगले कुछ दिन और बारिश नहीं हुई तो कई जिलों में सूखे का संकट गहरा सकता है.
वहीं बारिश की राह देख रहे छत्तीसगढ़ के किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें नजर आ रही है. उन्हें अकाल की आशंका है. किसान कहते हैं कि पूरा खेत ही सूख गया है. आने वाले दिनों में बारिश नहीं हुई तो स्थिति और भी खराब हो जाएगी पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी.
मौसम विज्ञानी ने केआर साहू ने बताया कि वर्तमान में अभी कोई सिस्टम जनरेट नहीं हो रहा है. आने वाले कुछ दिनों में नए सिस्टम बनने के आसार भी नजर नहीं आ रहे है. स्थानीय प्रभाव की वजह से एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है, लेकिन सिस्टम की वजह से बारिश होने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है. किसानों के लिए कोई राहत की बात नहीं है. छत्तीसगढ़ में केवल सुकमा में एक्सेस बारिश हुई है. 12 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है और 14 जिलों में सामान्य बारिश हुई है.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
