feature-top
नई दिल्ली - केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिशों को मंजूरी दे दी है. केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों की कॉलेजियम की सिफारिशों को मंजूरी दी है. अब इन सिफारिशों को राष्ट्रपति के पास भेजा गया है. अनुमान है कि शुक्रवार तक इसका औपचारिक ऐलान हो सकता है. जस्टिस बी वी नागरत्ना भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में पहली सीजेआई बनेंगी. मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक, पूरी उम्मीद है कि अगले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट में सभी जजों का शपथ ग्रहण भी हो जाए. पिछले दस सालों में जजों की कुल संख्या में सबसे कम जज अभी कार्यरत हैं. यानी 34 जजों की स्वीकृत संख्या में से अभी सिर्फ 24 जज हैं. हालांकि, नौ जजों के आने के बाद भी एक सीट खाली रहेगी.
feature-top