feature-top
अमेरिका कोरोना के डेल्टा वैरिएंट की चपेट में है. वह अब तक के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है. देश में पिछले 8 महीनों के सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं. आलम यह है कि हर 55 सेकंड में एक मौत और हर एक मिनट में 111 लोग संक्रमित हो रहे हैं. यानी अमेरिका में हर एक सेकंड में दो केस सामने आ रहे हैं. अमेरिका में कोरोना के मामले 4 करोड़ पार कर गए हैं. 6.62 लाख से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं. देशभर के अस्पताल भर चुके हैं. ऑक्सीजन की कमी होने की आशंका जताई जाने लगी हैं.
feature-top