- Home
- एंटरटेनमेंट
- रायपुर
- क्रिकेट: मैदान में फिर से घुसा "जार्वो 69"
क्रिकेट: मैदान में फिर से घुसा "जार्वो 69"
इंग्लैंड और भारत के बीच ओवल में चल रहे चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन एक बार फिर से यूट्यूबर डेनियल जार्वो मैदान में घुस गए। उनको 'जार्वो 69' के नाम से भी जाना जाता है।इस सीरीज में लगातार तीसरे मैच में वह मैदान पर पहुंचे हैं। लॉर्ड्स और हेडिंग्ले टेस्ट मैच के दौरान भी वह मैदान पर गए थे। जार्वो इंग्लैंड की पारी के दौरान पहले सेशन के खेल के दौरान मैदान पर पहुँच गए। इंग्लिश टीम का स्कोर उस समय 5 विकेट पर 109 रन था। इस बीच जार्वो मैदान पर आए और गेंदबाजी का एक्शन करते हुए विकेटों के पास पहुँच गए। इस दौरान वह इंग्लिश बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो से भी टकरा गए।
लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दौरान जार्वो भारत की फील्डिंग के दौरान मैदान पर आए थे। इसके बाद हेडिंग्ले में भारतीय टीम बैटिंग कर रही थी और रोहित शर्मा आउट हो गए थे। इस बीच जार्विस पैड और हेलमेट पहनकर मैदान पर पहुँच गए थे। इस बार वह गेंदबाजी करने का एक्शन करते हुए विकेटों के पास चले गए। अहम बात यह रही कि हर बार वह भारतीय टीम को सपोर्ट करने के लिए ही जाते हैं। ड्रेस भी वह भारतीय टीम की पहनते हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
