- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- हिमाचल में 3 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव टला
हिमाचल में 3 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव टला
05 Sep 2021
, by: Imran Khan
हिमाचल प्रदेश में फिलहाल कुछ समय के लिए उपचुनाव टाल दिए गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव की सिफारिश के बाद चुनावों को नहीं करवाने का फैसला लिया है। राज्य में 3 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है। मंडी में लोकसभा और कांगड़ा जिले के फतेहपुर में विधानसभा का चुनाव होना है। मंडी और फतेहपुर सीट में चुनाव होना जरूरी है, क्योंकि यहां पर सीट को खाली हुए 6 महीने का समय पूरा हो चुका है। इसके अलावा शिमला जिले के जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीट नरेंद्र बरागटा के निधन के बाद खाली पड़ी है, जबकि सोलन जिला के अर्की विधानसभा सीट भी हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के देहांत के बाद खाली पड़ी है। हिमाचल सरकार के मुख्य सचिव रामसुभाग सिंह की सिफारिशों के बाद हिमाचल में कुछ समय के लिए उपचुनावों को टाल दिया गया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
