- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- कश्मीर के 8 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बहाल, गिलानी की मौत के बाद बंद थीं
कश्मीर के 8 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बहाल, गिलानी की मौत के बाद बंद थीं
कश्मीर घाटी के 10 में से 8 जिलों में सोमवार को मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गईं। कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी की हैदरपोरा स्थित उनके आवास पर मौत के कुछ घंटे बाद बुधवार देर रात लीज लाइन को छोड़कर वॉयस कॉल और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं थीं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर और बडगाम जिलों को छोड़कर सोमवार शाम करीब 7 बजे घाटी के सभी जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गईं। पुलिस ने कहा कि श्रीनगर और बडगाम जिलों में इन सेवाओं को शुरू करने को लेकर मंगलवार को समीक्षा की जाएगी। यहां शुक्रवार से सेवाएं बंद हैं। कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया, 'श्रीनगर और बडगाम को छोड़कर सभी जिलों में आज शाम 7 बजे तक मोबाइल इंटरनेट खुल जाएगा। कल दोपहर श्रीनगर और बडगाम के बारे में समीक्षा करेंगे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
