- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- वियतनाम: कोरोना वायरस फैलाने के जुर्म में युवक को पाँच साल जेल की सज़ा
वियतनाम: कोरोना वायरस फैलाने के जुर्म में युवक को पाँच साल जेल की सज़ा
वियतनाम में एक शख़्स को कोविड-19 दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने और कोरोना वायरस फैलाने के आरोप में पाँच साल जेल की सज़ा सुनाई गई है.
वियतनाम की एक अदालत ने ले वान ट्री नाम के इस शख़्स को आठ लोगों को “ख़तरनाक संक्रामक बीमारी” से संक्रमित करने का दोषी पाया. इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी.
वियतनाम ने कोरोना की पहली लहर में महामारी को काबू करने में बेहतरीन सफलता पाई थी लेकिन दूसरी लहर में यह भी वायरस की चपेट में आ गया.
इस साल जून महीने में ज़्यादा ख़तरनाक डेल्टा वेरिएंट आने के बाद यहाँ संक्रमण मामलों में तेज़ी देखी गई. नतीजन, पाबंदियाँ भी बढ़ानी पड़ीं.
वियतनाम में अब तक कोरोना संक्रमण के 5,30,000 मामले सामने आए हैं और 13 हज़ार लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें से संक्रमण के कई मामले पिछले महीने ही दर्ज किए गए थे.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
