- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से 9 घंटे तक की पूछताछ
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से 9 घंटे तक की पूछताछ
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित कोयला चोरी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लगभग नौ घंटे तक पूछताछ की।
मध्य दिल्ली में एजेंसी के जाम नगर हाउस ऑफिस से रात को बाहर निकलते हुए, 33 वर्षीय सांसद ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके “अत्याचार को हराया जाएगा” और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) केंद्र में सत्ता पर काबिज पार्टी के खिलाफ पूरी ताकत के साथ इसका मुकाबला करेगी ।
सुबह 11 बजे से कुछ समय पहले ईडी कार्यालय में प्रवेश करने के बाद डायमंड हार्बर के सांसद से करीब नौ घंटे तक पूछताछ की गई। अधिकारियों ने कहा कि उनका बयान धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया गया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
