- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- अब त्रिपुरा में बीजेपी को टक्कर देगी तृणमूल कांग्रेस
अब त्रिपुरा में बीजेपी को टक्कर देगी तृणमूल कांग्रेस
10 Sep 2021
, by: Imran Khan
पश्चिम बंगाल में बीजेपी से मिलने वाली कड़ी चुनौती के बावजूद जीत की हैट्रिक बनाने के बाद तृणमूल कांग्रेस की निगाहें अब पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा पर हैं. ममता की पार्टी सत्ताधारी बीजेपी को कड़ी चुनौती दे रहे हैं.तृणमूल कांग्रेस के तमाम नेता, सांसद और मंत्री बीते करीब डेढ़ महीने से लगातार इस पर्वतीय राज्य का दौरा कर रहे हैं जहां बिप्लब देब के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार चल रही है. अब राज्य में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) संगठन को मजबूत करने के लिए ममता बनर्जी ने कांग्रेस के पूर्व दिग्गज संतोष मोहन देव की पुत्री सुष्मिता देव को पार्टी की जिम्मेदारी सौंपी है. वह खुद भी कांग्रेस सांसद रह चुकी हैं, बीते दिनों कोलकाता में टीएमसी का दामन थामने के बाद ही सुष्मिता फिलहाल दो सप्ताह के दौरे पर त्रिपुरा पहुंच गई हैं. अब शायद बीजेपी भी टीएमसी की चुनौती को गंभीरता से लेने लगी है. शायद यही वजह है कि इस सप्ताह हुए मंत्रिमंडल विस्तार में कई असंतुष्ट नेताओं को जगह दी गई है.बंगाल की राजनीति पहुंची त्रिपुरा कुछ महीने पहले पश्चिम बंगाल में जो राजनीतिक लड़ाई चल रही थी वह अब त्रिपुरा पहुंच गई है. फर्क बस यही है कि जिन दोनों राजनीतिक दलों टीएमसी और बीजेपी के बीच यह लड़ाई चल रही है, उनका पक्ष बदल गया है. बंगाल में जहां सत्तारूढ़ टीएमसी को बीजेपी से चुनौती मिल रही थी, वहीं त्रिपुरा में टीएमसी ने सत्तारूढ़ बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं. त्रिपुरा में भी "खेला होबे" के कामयाब नारे के साथ मैदान में उतरी टीएमसी और बीजेपी के बीच जगह-जगह हिंसक झड़पें होने लगी हैं.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
