- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- 'राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय' का उद्घाटन करने पहुंचे पीएम, राजा महेंद्र प्रताप सिंह के बारे में जाने रोचक बाते...
'राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय' का उद्घाटन करने पहुंचे पीएम, राजा महेंद्र प्रताप सिंह के बारे में जाने रोचक बाते...
पीएम नरेन्द्र मोदी आज राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के शिलान्यास समारोह के लिए अलीगढ़ पहुंचे हैं। राजा महेंद्र प्रताप सिंह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के मुरसान रियासत के राजा थे। जाट परिवार से निकले राजा महेंद्र प्रताप सिंह की गिनती अपने क्षेत्र के पढ़े-लिखे लोगों में होती थी। उन्हें उनकी लेखनी और पत्रकारिता के लिए भी याद किया जाता है। उन्होंने पहले विश्वयुद्ध के दौरान अफगानिस्तान जाकर भारत की पहली निर्वासित सरकार बनाई थी और इसके राष्ट्रपति बने थे।
1957 के आम चुनाव में राजा महेंद्र प्रताप ने अटल बिहारी वाजपेयी को करारी शिकस्त दी थी। इन चुनावों में मथुरा लोकसभा सीट से राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में लगभग 4 लाख 23 हजार 432 वोटर थे। जिसमें 55 फीसदी यानि लगभग 2 लाख 34 हजार 190 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। 55 फीसदी वोट उस वक्त पड़ना बड़ी बात होती थी। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की जमानत तक जब्त करा दी थी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
