राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों को बड़ी सौगात, महंगाई भत्ते में 5% की वृद्धि, पढ़े आदेश..

feature-top

छत्तीसगढ़ में राज्य कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5% वृद्धि के लिए शासन ने आदेश जारी कर दिया है। अब 5 फीसदी बढ़ोतरी के बाद कुल महंगाई भत्ता 17 फीसदी हो जाएगा।

राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार सातवें और छठवें वेतनमान के लिए अलग अलग दरें हैं। ऐसे कर्मचारी जिनको छठवां वेतनमान मिल रहा है, उनके महंगाई भत्ते में दस फ़ीसदी की वृद्धि होगी जबकि सातवां वेतनमान जिन्हें मिल रहा है उनके महंगाई भत्ते में पाँच फ़ीसदी की वृद्धि की गई है।


feature-top