- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- लैलूंगा हत्या मामले में पुलिस ने 3 नशेड़ियों को पकड़ा
लैलूंगा हत्या मामले में पुलिस ने 3 नशेड़ियों को पकड़ा
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कांग्रेस नेता मदन मित्तल (55) और पत्नी अंजू देवी मित्तल (54) की हत्या मामले में पुलिस ने 3 नाबालिगों को पकड़ा है। पकड़े गए सभी आरोपी नशे के आदी हैं। ये चोरी करने के इरादे से कांग्रेस नेता के घर में घुसे थे। इस दौरान जब दंपती की नींद खुली तो आरोपियों ने उनके मुंह को तकिया से दबाकर मार डाला। पुलिस 2 अन्य फरार साथियों की तलाश कर रही है।
लैलूंगा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बड़े व्यापारी मदन मित्तल और उनकी पत्नी का शव 3 दिन पहले कमरे में बिस्तर पर मिला था। दोनों के मुंह पर तकिया रखकर हत्या की गई थी। अगले दिन जब उनका बेटा रोहित और बहू ऋचा सोकर उठे तो हत्या का पता चला। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी पीछे के दरवाजे के ऊपर लगी खिड़की को तोड़कर अंदर घुसे थे। कमरे में लूट के कोई निशान नहीं मिले थे।
CCTV फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची
वारदात 22 सितंबर को हुई थी, लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली थे। इस बीच पुलिस ने कांग्रेस नेता के घर और आसपास लगे CCTV फुटेज की जांच की। इस दौरान पता चला कि कांग्रेस नेता के घर के पीछे एक चखना सेंटर में उसी रात चोरी हुई थी। पुलिस ने वहां फोकस किया तो फुटेज में 5-6 लड़के चखना सेंटर से निकलते दिखाई दिए। संदेह के आधार पर पुलिस ने जांच बढ़ाई और बस्ती से चोरी के मामले में एक नाबालिग को हिरासत में लिया।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
