- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- शांत प्रदेश में अस्थिरता का वातावरण निर्मित कर दिया है जिसके लिए कांग्रेस दोषी : भाजपा
शांत प्रदेश में अस्थिरता का वातावरण निर्मित कर दिया है जिसके लिए कांग्रेस दोषी : भाजपा
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कांग्रेस और प्रदेश सरकार में चल रही अंर्तकलह पर निशाना साधते हुए कहा है कि भारी बहुमत से सत्ता में आई कांग्रेस सियासी अहंकार और सत्तालोलुपता में छत्तीसगढ़ में भी अपने वजूद बचाने की नियति के लिए अभिशप्त कर लिया है। श्री सिंहदेव ने कहा कि मतदाताओं को सब्जबाग दिखाकर हर वर्ग के साथ छलकपट, धोखाधड़ी और वादाखिलाफी करनेवाली प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ जैसे राजनीतिक तौर पर सुलझे हुए व शांत प्रदेश में अस्थिरता का वातावरण निर्मित कर दिया है।
श्री सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस और प्रदेश सरकार में मचे घमासान ने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के शासनकाल की याद ताजा कर दी है। जोगी शासनकाल में राजनीतिक हत्याओं का दौर चला था और कांग्रेस के वर्तमान शासनकाल में कांग्रेस के ही एक विधायक ने अपनी ही सरकार के मंत्री पर हत्या कराने का आरोप लगाकर कांग्रेस के चरित्र को जगजाहिर करने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ठीक उसी तरह आज भी भ्रमित है जैसा कि जोगी शासनकाल में अपने शीर्ष और प्रादेशिक नेतृत्व के परस्पर विरोधाभासी बयानों के कारण थी। तब पूर्व मुख्यमंत्री जोगी प्रदेश में वन मेन शो चला रहे थे जिसके कारण बाकी सभी मंत्री खुद को असहाय महसूस कर रहे थे। सरकार के सारे फैसले सीएम हाउस में लिए जाते थे। कांग्रेस की मौजूदा प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उसी तर्ज पर वन मेन शो चला रहे हैं और मंत्रियों को बिना जानकारी दिये, उन्हें बिना विश्वास में लिए फैसले किए जा रहे हैं और बैठकों से उन्हें दूर रखा जा रहा है।
सिंहदेव ने कहा अपने केन्द्रीय नेतृत्व को खुश करने और उनके प्रति स्वामी भक्ति दिखाने का काम भी ठीक उसी तरह चल रहा है जैसा अजीत जोगी के शासनकाल में होता था। धर्मांतरण की घटनाएं आज भी प्रदेश को चिंतित कर रही है। कांग्रेस के पूर्ववर्ती जोगी शासनकाल में विपक्षी नेताओं व कार्यकर्ताओं को दबावपूर्वक दल-बदल करने के लिए बाध्य करने की घटनाएं आज भी प्रदेश ने भुलाई नही है। आज कांग्रेस की मौजूदा प्रदेश सरकार भी विपक्षी नेताओं व कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर उन पर अनावश्यक दबाव बनाने का काम तो कर ही रही है, उससे एक कदम आगे जाकर मुख्यमंत्री बघेल कांग्रेस विधायकों को सामने कर कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व पर भी दबाव बनाकर अक्षम साबित कर रहे हैं। प्रदेश में मौजूदा राजनीतिक अस्थिरता का वातावरण प्रदेश की उन्नति और विकास में बाधक है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
