- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- कोयला संकट पर केंद्र सरकार समस्या की अनदेखी कर रही है: मनीष सिसोदिया
कोयला संकट पर केंद्र सरकार समस्या की अनदेखी कर रही है: मनीष सिसोदिया
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि केंद्र सरकार किसी भी समस्या को स्वीकार न करके उसे और विकराल बना देती है.
सिसोदिया ने कहा कि केंद्र सरकार ये स्वीकार नहीं कर पा रही है कि देश में कोयला संकट है और उसकी हर समस्या से आंख मूंदने की नीति की वजह से कोई भी समस्या देश के लिए विकराल साबित हो सकती है.
मनीष सिसोदिया ने ये बयान केंद्र सरकार के ये दावा करने के बाद दिया कि देश में पर्याप्त कोयला है और कोई बिजली संकट नहीं है.
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने रविवार को कहा कि देश में अगले 28 दिनों के लिए पर्याप्त कोयला है और ईंधन खत्म होने का डर आधारहीन है. उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति में कोई दिक्कत नहीं आएगी.
सिसोदिया ने कहा कि, "केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने ये भी कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मुद्दे पर पत्र नहीं लिखना चाहिए था. ये दुखद है कि केंद्रीय मंत्री इतना ग़ैर ज़िम्मेदार रवैया अपना रहे हैं."
शनिवार को केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा था कि यदि दिल्ली को कोयला नहीं मिला तो राज्य में बिजली संकट हो सकता है.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
