- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- संयुक्त किसान मोर्चा की सज़ा पर क्या बोले योगेंद्र यादव
संयुक्त किसान मोर्चा की सज़ा पर क्या बोले योगेंद्र यादव
स्वराज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव ने एक बयान जारी कर कहा है कि वह संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से एक महीने के लिए निलंबित किए जाने के फ़ैसले का सम्मान करते हैं.
अपने ट्विटर हैंडल से बयान जारी करते हुए योगेंद्र यादव ने कहा कि मैं संयुक्त किसान मोर्चा की सामूहिक निर्णय प्रक्रिया का सम्मान करता हूं और इस प्रक्रिया के तहत दी गई सज़ा को सहर्ष स्वीकार करता हूं.किसान आंदोलन देश के लिए आशा की एक किरण बनकर आया है. इसकी एकता और सामूहिक निर्णय प्रक्रिया को बनाए रखना आज के वक़्त की सबसे बड़ी ज़रूरत है.
ग़ौरतलब है कि संयुक्त किसान मोर्चा ने योगेंद्र यादव को एक महीने के लिए निलंबित कर दिया है. लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में मारे गए बीजेपी कार्यकर्ता शुभम मिश्रा के घर संवेदना प्रकट करने के लिए जाने के कारण उन पर यह कार्रवाई की गई है.
निलंबन अवधि में योगेंद्र यादव संयुक्त किसान मोर्चा की किसी भी गतिविधि का हिस्सा नहीं होंगे.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
