- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- अमित शाह आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू में पहली रैली करेंगे
अमित शाह आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू में पहली रैली करेंगे
जम्मू-कश्मीर के तीन दिन के दौरे पर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह आज जम्मू में एक रैली को संबोधित करेंगे। आर्टिकल 370 हटने के बाद शाह की जम्मू में यह पहली रैली होगी। मौसम खराब होने के कारण शाह की रैली स्थल को बदल दिया गया है। शाह को पहले भगवती नगर में रैली को संबोधित करना था, लेकिन अब यह रैली जम्मू यूनिवर्सिटी के जनरल जोरावर सिंह ऑडिटोरियम में होगी।
प्रदेश भाजपा ने रैली में एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया था लेकिन बारिश के कारण रैली को रद कर दिया गया। अब कार्यक्रम जम्मू विश्वविद्यालय के जनरल जोरावर सिंह ऑडिटोरियम में होगा। ऑडिटोरियम में दो हजार लोगों के बैठने की क्षमता है, ऐसे में भाजपा की बड़ी रैली करने का मकसद पूरा नहीं हो सका।
अमित शाह रविवार को जम्मू पहुंचेंगे और करीब साढ़े ग्यारह बजे जनरल जाेरावर सिंह आडिटोरियम में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। वह ऊधमपुर व हंदवाड़ा के मेडिकल कालेजों का ई नींव पत्थर भी रखेंगे। बाद में अमित शाह आइआइटी, नगरोटा, जम्मू में ब्लाक का उद्धाटन करेंगे और नए ब्लाक का नींव पत्थर भी रखेंगे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
