- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- रायपुर: आरोग्य भारती संस्था के अखिल भारतीय प्रतिनिधि मंडल की बैठक में शामिल हुई राज्यपाल अनुसुइया उइके
रायपुर: आरोग्य भारती संस्था के अखिल भारतीय प्रतिनिधि मंडल की बैठक में शामिल हुई राज्यपाल अनुसुइया उइके
पूरे देश में आयुर्वेद और स्वस्थ जीवन शैली के जरिए लोगो को बेहतर जीवन जीने के लिए प्रेरित कर रही आरोग्य भारती संस्था के अखिल भारतीय प्रतिनिधि मंडल की बैठक रायपुर में आयोजित हुई। 2 दिनों तक चलने वाली इस बैठक में देशभर से आए संस्था के पदाधिकारी और सदस्यों ने हिस्सा लिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल अनुसुइया उइके शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि, आयुर्वेद और नेचरोपैथी की विधाएं प्राचीन काल से चली आ रही है। यह बेहद सुरक्षित और कारगर है। कोरोना काल में आधुनिक चिकित्सा पद्धति के दुष्प्रभाव और उसकी सीमाएं भी सामने आई है ऐसे में परंपरागत उपायों के महत्ता और बढ़ गई है। छत्तीसगढ़ खनिज, वन संपदा और जड़ी- बूटियों से संपन्न प्रदेश है। यहां बैगा और वैद्य ने अपने परंपरागत ज्ञान और अनुभवों से लोगों का उपचार किया है। उनके इस ज्ञान को संरक्षित करके बढ़ाने की आवश्यकता है।
प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अनिल कर्नावट ने बताया कि आरोग्य भारती छत्तीसगढ़ में पिछले 10 वर्षों से कार्य कर रही है। संस्था ने पुरे जिला स्तर में आरोग्य भारती की रचना की हैं। आरोग्य भारती द्वारा योग से संतुलित जीवन शैली और आयुर्वेद से लोगों को बचाने का कार्यक्रम निरंतर संचालित किया जा रहा है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
