- Home
- टॉप न्यूज़
- राजनांदगांव
- 2 मासूमों को घर के कुएं में डालकर खुद भी कूद गई मां, पिता ने ब्यारे में लगा ली फांसी
2 मासूमों को घर के कुएं में डालकर खुद भी कूद गई मां, पिता ने ब्यारे में लगा ली फांसी
लालबाग थानाक्षेत्र के ग्राम करमतरा गांव में मंगलवार को एक परिवार ने सामूहिक आत्महत्या कर ली.दो मासूमों को घर के कुएं में डालकर मां भी खुद कुएं में कूद गई.वहीं पिता ने ब्यारे में फांसी लगा ली. घर के मुखिया डोमन साहू (32 वर्ष) की फंदे पर लटकी लाश मिली.
वहीं डोमन की पत्नी वेदिका (29 वर्ष) और 3 वर्षीय पुत्री काव्या व 2 साल के बेटे पीयूष का शव कुएं से बरामद हुआ। परिवार के सामूहिक आत्महत्या के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है। खेती किसान कर जीवन यापन करने वाला डोमन साहू अपने छोटे भाई के परिवार और माता-पिता के साथ संयुक्त परिवार में रहता था.
मंगलवार की दोपहर परिवार के सभी सदस्य खेत में धान की मिंजाई करने गए थे. घर पर डोमन, उसकी पत्नी वेदिका और दोनों बच्चे काव्या और पीयूष ही थे. अब तक जांच में सामने आई जानकारी मुताबिक वेदिका ने पहले अपने दोनों बच्चों को कुएं में डाला और फिर भी कूदकर आत्महत्या कर ली.
आशंका है कि पत्नी और बच्चों की आत्महत्या के बाद डोमन साहू ने भी फांसी लगा ली. डोमन ने अपने ब्यारे में फांसी लगाई है, जो घर से आधा किमी दूर है. डोमन के पड़ोसियों ने बताया कि डोमन काफी सीधा साधा व्यक्ति था.दंपती के बीच किसी तरह के विवाद की जानकारी नहीं है.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
