- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- RJD और कांग्रेस में मचे घमासान के बीच सोनिया गांधी का लालू यादव को फोन, हुई ये बातचीत, क्या बेहतर होंगे रिश्ते?
RJD और कांग्रेस में मचे घमासान के बीच सोनिया गांधी का लालू यादव को फोन, हुई ये बातचीत, क्या बेहतर होंगे रिश्ते?
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव से फोन पर बात की. सोनिया गांधी ने कल दिल्ली में पार्टी महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की बैठक के बाद राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाद यादव से फोन पर बात की. राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बताया कि उनकी सोनिया गांधी से बात हुई है और उन्होंने सभी समान विचारधारा की पार्टियों को एकजुट करने को कहा है. लालू यादव ने कहा, ‘मैंने सोनिया गांधी से फोन पर बात की और उनकी तबीयत के बारे में पूछा. मैंने उनसे ये भी बोला कि सभी पार्टियां, जिनकी समान विचारधारा है, उन्हें इकठ्ठा किया जाए, जिससे एक मजबूत विकल्प बनाया जा सके और उनके साथ एक बैठक बुलाई जाए
हाल ही में लालू प्रसाद सरीखे मंझे हुए नेता ने राजनीतिक ब्लंडर किए जाने को लेकर कांग्रेस के प्रभारी भक्तचरणदास के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया था. लालू प्रसाद के बयान के बाद कांग्रेस के अलावा अन्य पार्टियों की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है. दलित समाज के नेता के प्रति लालू प्रसाद के इस बयान के बाद मीरा कुमार सहित कई नेताओं ने बयान दिए हैं.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
