उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने लखनऊ के मड़ियां इलाके में मुठभेड़ में मुख्तार अंसारी के गिरोह के एक शार्पशूटर को उसके सहयोगी के साथ मार गिराया है।

feature-top

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने लखनऊ के मड़ियां इलाके में मुठभेड़ में मुख्तार अंसारी के गिरोह के एक शार्पशूटर को उसके सहयोगी के साथ मार गिराया है।

मुठभेड़ बुधवार शाम को हुई। शार्पशूटर अलीशेर उर्फ डॉक्टर 15 फरवरी को आजमगढ़ के खुंदनपुर गांव के बसपा नेता कलामुद्दीन की हत्या का आरोपी था। उसने पिछले महीने रांची में बीजेपी नेता जीतराम मुंडा की भी हत्या कर दी थी।

उसके सिर पर एक लाख रुपये का इनाम था। उसका सहयोगी बन्नू उर्फ आजमगढ़ निवासी कामरान ठिकानों की रेकी करता था।


feature-top