- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- मंगलसूत्र के विज्ञापन पर नरोत्तम मिश्र की चेतावनी के बाद पीछे हटे सब्यसाची
मंगलसूत्र के विज्ञापन पर नरोत्तम मिश्र की चेतावनी के बाद पीछे हटे सब्यसाची
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र के फैशन ब्रांड सब्यसाची को मंगलसूत्र के अपने विवादित विज्ञापन को चौबीस घंटों के अंदर हटाने की चेतावनी दी है. मिश्रा की चेतावनी के बाद सब्यसाची ने विज्ञापन वापस ले लिया है.
सब्यसाची के मंगलसूत्र के विज्ञापन को हिंदू समूहों ने अपनी आस्था पर हमला बताया है. मध्य प्रदेश गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने रविवार को सब्यसाची मुखर्जी को चौबीस घंटे के भीतर विज्ञापन वापस लेने की चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि ये विज्ञापन वापस नहीं लिया गया तो सरकार क़ानूनी कार्रवाई करेगी.
एक बयान में नरोत्तम मिश्र ने कहा, "मैंने डिज़ाइनर सब्यसाची मुखर्जी का मंगलसूत्र का विज्ञापन देखा, बेहद आपत्तीजनक है. मन आहत भी हुआ है. आभूषणों में सर्वाधिक महत्व का मंगलसूत्र होता है. हम मानते हैं कि मगंलसूत्र का पीला हिस्सा मां पार्वती और काला हिस्सा भगवान शिवजी की कृपा से, महिला और उसके पति की रक्षा होती है. हम मानते हैं कि मां पावर्ती की कृपा से दांपत्य जीवन सुखमय होता है."
उन्होंने कहा, "मैं पहले भी चेतावनी दे चुका हूं और डिज़ाइनर सब्यसाची मुखर्जी को मैं व्यक्तिगत रूप से चेतावनी दे रहा हूं और चौबीस घंटों का अल्टीमेटम दे रहा हूं कि यदि उन्होंने चौबीस घंटों में ये विज्ञापन नहीं हटाया तो केस दर्ज होगा, वैधानिक कार्रवाई होगी और अलग से फ़ोर्स भेजी जाएगी."
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
