सुपरस्टार रजनीकांत को माइनर सर्जरी के बाद हॉस्पिटल से छुट्‌टी दे दी गई है। इस खबर की पुष्टि खुद रजनीकांत ने एक पोस्ट के जरिए की। जिसमें उन्होंने घर के बाहर अपनी फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- घर वापसी। रजनी को गुरुवार को चक्कर आने के बाद हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। शुक्रवार को उनकी कैरोटिड धमनी की सर्जरी हुई। हमेशा की तरह पत्नी लता ने रजनीकांत का स्वागत आरती उतार कर किया। फैन्स ने तमिलनाडु के मदुरै जिले के थिरुपंक्येंद्रम मुरुगन मंदिर में रजनीकांत के सेहतमंद होने की कामना से एक खास पूजा की थी। प्रशंसकों ने 108 नारियल तोड़कर और 'मन सोरू' (फर्श पर रखकर खाना) रस्म निभाकर विशेष पूजा की। इस पूजा में उनकी अगली फिल्म अन्नात्थे की कामयाबी के लिए भी प्रार्थना शामिल थी।

feature-top