- Home
- टॉप न्यूज़
- दुर्ग
- भारतीय जनता युवा मोर्चा में वर्चस्व की लड़ाई सड़क पर
भारतीय जनता युवा मोर्चा में वर्चस्व की लड़ाई सड़क पर
सांसद सरोज पांडेय और उनके भाई के गुट आपस मे भिडे,
भिलाई में भारतीय जनता युवा मोर्चा में वर्चस्व की लड़ाई सड़क पर आ गई है। मंगलवार देर रात दो गुटों में हुई मारपीट में भाजयुमो महामंत्री का सिर फोड़ दिया. उन्हें गंभीर हालत में ICU में भर्ती कराया गया है. इसके अलावा कई अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी चोटें आई हैं. झगड़े के बाद दोनों गुट सुपेला थाने पहुंच गए, जहां हंगामा चलता रहा। इसके बाद पुलिस ने दोनों ओर से क्रॉस FIR दर्ज की है.
भिलाई के नेहरू नगर में भाजयुमो के भिलाई जिला महामंत्री लोकेश पांडेय और कैंप मंडल अध्यक्ष शुभम सिंह के बीच जमकर मारपीट हुई. मारपीट में लोकेश के सिर में गहरी चोट आई है। बाकी लोग ठीक हैं। झगड़े के बाद दोनों गुटों ने एक दूसरे के ऊपर लूट का आरोप भी लगाया है। इसके बाद दोनों गुट देर रात सुपेला थाना पहुंचे और वहां भी हंगामा करते रहे। सुपेला पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हुआ है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
