- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- रूस ने उड़ाया जासूसी उपग्रह, ग़ुस्से में अमेरिका बोला- जवाब मिलेगा
रूस ने उड़ाया जासूसी उपग्रह, ग़ुस्से में अमेरिका बोला- जवाब मिलेगा
अमेरिका ने एक 'ख़तरनाक और ग़ैर-जिम्मेदार' मिसाइल परीक्षण के लिए रूस की निंदा की है और कहा है कि इस परीक्षण ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों का जीवन ख़तरे में डाल दिया.
इस परीक्षण में रूस ने अपने ही एक उपग्रह पर निशाना लगाया, जिसके फटने के कारण अंतरिक्ष में मलबा बना और आईएसएस चालक दल को अपने कैप्सूल में छिपने को मजबूर होना पड़ा.
अंतरिक्ष स्टेशन पर इस वक़्त सात अंतरिक्ष यात्री मौजूद हैं. इनमें चार अमेरिकी, एक जर्मन और दो रूस के यात्री हैं.
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने एक ब्रीफिंग में कहा, "आज, रूस ने एक एंटी-सैटेलाइट मिसाइल का परीक्षण करने के लिए अपने ही सैटेलाइट को ख़त्म कर दिया. इस परीक्षण में मलबे के 1,500 से अधिक टुकड़े बने और हज़ारों छोटे मलबे बने जिससे अब सभी देशों के हितों को ख़तरा है."
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
