- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- छत्तीसगढ़ देश का सबसे स्वच्छ राज्य - राष्ट्रपति के हाथों मुख्यमंत्री बघेल ने लिया पुरस्कार
छत्तीसगढ़ देश का सबसे स्वच्छ राज्य - राष्ट्रपति के हाथों मुख्यमंत्री बघेल ने लिया पुरस्कार
स्वच्छता पुरस्कारों के लिए शनिवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में भव्य समारोह का आयोजन हुआ था. केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने 2021 की स्वच्छता रैंकिंग में छत्तीसगढ़ को सबसे स्वच्छ राज्य का दर्जा दिया है. नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सबसे स्वच्छ राज्य श्रेणी में पुरस्कार प्रदान किया. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया और नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव अलरमेलमंगई डी ने राष्ट्रपति से यह अवार्ड प्राप्त किया.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, छत्तीसगढ़ ने लगातार तीसरे साल स्वच्छतम राज्य का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है. इसका श्रेय छत्तीसगढ़ के पौने तीन करोड़ लोगों को जाता है. मैं विशेष रूप से राज्य की महिलाओं को इसका श्रेय देना चाहूंगा, जिन्होंने शहरों से लेकर गांवों तक स्वच्छता की एक नई संस्कृति का निर्माण किया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सबसे स्वच्छ राज्य का यह अवार्ड स्वच्छता दीदी, सफाई व्यवस्था से जुड़े लोगों, सरकार और प्रशासन के प्रतिनिधियों व प्रदेश के लोगों को समर्पित किया है. अधिकारियों ने बताया, छत्तीसगढ़ के 61 शहरी निकायों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया. छत्तीसगढ़ ऐसा राज्य है जिसके सबसे ज्यादा निकाय पुरस्कृत किए गए हैं. स्वच्छता के मामले में छत्तीसगढ़ वर्ष 2019 एवं 2020 में भी अग्रणी राज्य रहा है.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
