शपथग्रहण समारोह शुरू

feature-top

शपथग्रहण समारोह शुरू

राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर में राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच गए हैं. गहलोत मंत्रिमंडल का शपथग्रहण शुरू हो चुका है.

विश्वेनद्र सिंह ने ली शपथ

विश्वेनद्र सिंह ने भी गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं. विश्वेनद्र सिंह डीग-कुम्हेर सीट से विधायक हैं. कांग्रेस से पहले विश्वेनद्र सिंह बीजेपी में थे. इसके अलावा विश्वेनद्र सिंह भरतपुर लोकसभा सीट से पूर्व सांसद भी हैं. पिछली दो बार से डीग-कुम्हेर सीट से विधायक हैं

महेश जोशी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली

महेश जोशी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है. महेश जोशी हवामहल विधानसभा सीट से विधायक हैं. महेश जोशी तीन बार के विधायक हैं. ये ब्राह्मण समाज से आते हैं. महेश जोशी कांग्रेस के मुख्य सचेतक हैं. ये राजस्थान कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष रह चुके हैं.

रामलाल जाट ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली

रामलाल जाट को अशोक गहलोत मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. रामलाल जाट समारोह में मंत्री पद की शपथ ली है. रामलाल जाट पहले भी मंत्री रह चुके हैं. रामलाल जाट मांडल सीट से विधाय हैं. ये चौथी बार के विधायक हैं. रामलाल जाट, जाट समाज से आते हैं.

महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने ली शपथ

महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है. महेंद्रजीत बागीदौरा सीट से विधायक हैं. इससे पहले भी ये मंत्री रह चुके हैं. महेंद्रजीत अनुसूचित जनजाति से आते हैं. महेंद्रजीत राजस्थान कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी हैं. इन्हें राज्यपाल कलराज मिश्र ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

हेमाराम चौधरी ने शपथ ली

सबसे पहले हेमाराम चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली है. हेमाराम चौधरी गुड़ामालानी सीट से विधायक हैं. वो 6 बार विधायक रहे हैं. इनके पास मंत्री से लेकर नेता विपक्ष तक का अनुभव है. बता दें हेमाराम जाट समाज से आते हैं. इन्हें सचिन पायलट का करीबी माना जाता है.


feature-top