- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- VIP रोड में बैड बाजा बारात बैन
VIP रोड में बैड बाजा बारात बैन
रायपुर की VIP रोड में बढ़ते ट्रैफिक के मद्देनजर रायपुर पुलिस ने एक नया फरमान जारी किया है। शादियों के सीजन में सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम VIP रोड पर लगते हैं। इसे देखते हुए अब पुलिस नए सिरे से काम करने जा रही है। रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने VIP रोड में बारात को बैन कर दिया है। इसे लेकर ट्रैफिक डिपार्टमेंट के ऑफिसर्स ने इस सड़क पर संचालित तमाम रेस्टोरेंट, होटल और मैरिज हॉल के संचालकों की एक बैठक ली।
इस बैठक में पुलिस ने साफ तौर पर कह दिया है कि किसी भी सूरत में VIP रोड पर बारात निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी। यदि किसी मैरिज हॉल में शादी का कोई फंक्शन होता है तो पुलिस को 3 दिन पहले इसकी खबर देनी होगी। तेलीबांधा के होटल क्लार्क इन में ये बैठक खुद ट्रैफिक DSP सतीश कुमार ठाकुर ने ली। सभी मैनेजर्स को ट्रैफिक व्यवस्था खराब न हो, इसे ध्यान में रखकर ही कोई इवेंट करने की हिदायत दी गई।
इन नियमों का करना होगा पालन
एक मैरिज हॉल या फॉर्म में 1 दिन में सिर्फ एक ही कार्यक्रम हो सकेगा।
फॉर्म में आयोजित कार्यक्रम में आने वाले गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था अलग से हो तभी आयोजन होगा।
वैवाहिक कार्यक्रम में आने वाले वाहनों की पार्किंग किसी भी सूरत में सड़क या सर्विस रोड पर नहीं की जा सकेगी।
मैरिज पैलेस के भीतर पार्किंग की व्यवस्था के लिए अलग से गार्ड तैनात किए जाएंगे।
कार्यक्रम के आयोजन के दौरान गाड़ियों के एंट्री और एग्जिट का अलग-अलग गेट होगा।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
