- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- दो गुटों में जमकर मारपीट, 30 लोगों पर FIR दर्ज
दो गुटों में जमकर मारपीट, 30 लोगों पर FIR दर्ज
07 Dec 2021
, by: Imran Khan
टिकरापारा इलाके में दो गुटों के बीच जबरदस्त मारपीट हो गई,जुलूस के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए और मामला गाली गलौज के बाद मारपीट तक पहुंच गया. काफी देर तक चले हंगामें के बाद जुलूस में शामिल लोगों ने टिकरापारा थाने का घेराव कर दिया. करीब डेढ़ घंटे तक टिकरापारा थाने के बाहर बवाल होता रहा. हुड़दंगियों ने थाने के बाहर डिवाइडर पर लगे झंडे को तोड़ा और भड़काऊ नारेबाजी करने लगे.यह देखकर पुलिसकर्मियों ने युवकों को खदेड़ा. भीड़ में शामिल युवक मौके का फायदा उठाकर भाग निकले, लेकिन इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया.हंगामें की सुचना पर सिटी SP मौके पर पहुंचे, साथ ही जवानों की बड़ी टीम टिकरापारा थाने के पास पहुंची. अलग-अलग इलाकों की पेट्रोलिंग टीम, कई थानों के थानेदार,DSP एक-एक कर थाने पहुंचने लगे. संतोषी नगर चौक, मोती नगर गोकुल नगर के इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग की टीमों से सर्च ऑपरेशन किया.हुड़दंग करने वालों को हिरासत में लिया गया.
पुलिस ने करीब 10 लोगो को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 के तहत केस दर्ज किया है. इसके बाद टिकरापारा थाने के बाहर आकर नारेबाजी की उन 20 हुड़दंगियों के खिलाफ धारा 295, 295A,147 पर केस FIR किया गया है.पुलिस बाकी लोगों की तलाश कर रही है.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
