- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- बीरगांव के वार्ड नंबर 12 में फिर से हंगामा
बीरगांव के वार्ड नंबर 12 में फिर से हंगामा
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है। मतदान के बीच बीरगांव के वार्ड नंबर 12 में हंगामा हो गया है। वोट करने पहुंचे महेश दास का आरोप है कि जब वह मतदान करने गया तो उसे बताया गया कि उसका नाम सूची से हटा दिया गया है। इसके अलावा तीनों और लोगों को ये कहकर लौटा दिया गया कि उन्होंने पहले ही वोट डाल दिया है। इसके बाद भीड़ ने मौके पर हंगामा कर दिया है। वार्ड 11-12 रावाभांटा के बवाल में विधायक अजय चंद्राकर और नारायण चंदेल भी पहुंचे। रायपुर के बीरगांव इलाके में फर्जी वोटिंग के नाम पर दोपहर के वक्त बवाल हो गया। भाजपा विधायक ने कहा कि कांग्रेस विधायक का बेटा पंकज शर्मा बूथ के भीतर गया, वहां CCTV बंद करवाकर फर्जी मतदान करवाया और निकल गया। इसी बात को लेकर चंद्राकर, भाजपा के अन्य विधायक नारायण चंदेल के साथ वार्ड नंबर 11 के बूथ के बाहर पहुंच गए। यहां भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त हंगामा कर दिया।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
