- Home
- टॉप न्यूज़
- कोरबा
- कोरबा के कबाड़ चोरों ने 4 जिलों की बत्ती गुल कर दी
कोरबा के कबाड़ चोरों ने 4 जिलों की बत्ती गुल कर दी
छत्तीसगढ़ में कोरबा के कबाड़ चोरों ने 4 जिलों की बत्ती गुल कर दी है। चोरों ने रविवार देर रात कटघोरा क्षेत्र में बंद पड़े वंदना पावर प्लांट में लगे 440 लाइन के हाईटेंशन टावर को नीचे से काट दिया। इसके चलते वह उसके वहां से जा रही 220 केवी के चालू लाइन पर झुक गया और अर्थिंग से टकरा गया। इसके कारण कोरबा ग्रामीण के साथ ही सरगुजा संभाग के जिलों में बिजली सप्लाई बाधित हो गई है। ट्रांसमिशन कंपनी अमला सुधार कार्य में जुटा है। दरअसल, विद्युत कंपनी का मैदानी अमला पेट्रोलिंग के लिए निकला था। इस दौरान छुरी में ग्राम सलोरा के पास वंदना पावर प्लांट की बंद लाइन के टावर को झुका देखा। उसका तार नीचे से गुजरे 220 केवी लाइन के अर्थिंग से टकरा रहा था। इस पर उन्होंने अफसरों को जानकारी दी और सप्लाई बंद कराई। इससे कोरबा के पाली, कटघोरा, चैतमा, छुरी के साथ ही सरगुजा संभाग के अंबिकापुर, बलरामपुर, कोरिया और सूरजपुर में सप्लाई बाधित हो गई है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
