- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- दिल्ली की तर्ज पर नवा रायपुर में ट्रैक्टर रैली निकालेंगे किसान
दिल्ली की तर्ज पर नवा रायपुर में ट्रैक्टर रैली निकालेंगे किसान
24 Jan 2022
, by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पास नवा रायपुर में आंदोलनरत किसान भी देश की राजधानी में सालभर से ज्यादा वक्त तक जमे रहे किसानों की तर्ज पर 26 जनवरी को आंदोलन स्थल से ट्रैक्टर रैली निकालने की तैयारी कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि किसान बीते 21 दिनों से नवा रायपुर विकास प्राधिकरण भवन के सामने तंबू गाड़कर बैठे हुए हैं। लेकिन अब उन्होंने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी की है। किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष रूपन चंद्राकर ने बताया, 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकालने का फैसला हुआ है। इसकी सूचना प्रशासन को भी दे दी जाएगी। गांवों के सभी किसान ट्रैक्टर लेकर नवा रायपुर की सड़कों पर उतरेगें। दावा किया कि जा रहा है कि इस रैली में करीब 500 से अधिक ट्रैक्टर शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि इस रैली के जरिए आंदोलनकारी किसान अपनी मांगों को लेकर उनकी एकजुटता दिखाना चाहते हैं। आंदोलनकारी किसानों ने बताया, नवा रायपुर क्षेत्र के 27 गांवों के लोग गणतंत्र दिवस पर धरना स्थल पर ही मनाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, मिठाई बांटी जाएगी। किसान आंदोलन स्थल पर हर रोज राष्ट्रगान से कार्यक्रम की शुरुआत कर रहे हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
