- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- अपडेट: 3 फरवरी को नवा रायपुर में राहुल गांधी सेवाग्राम का भूमिपूजन करेंगे
अपडेट: 3 फरवरी को नवा रायपुर में राहुल गांधी सेवाग्राम का भूमिपूजन करेंगे
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तीन फरवरी को रायपुर आ रहे हैं। वे नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव स्थल से महात्मा गांधी के वर्धा आश्रम की तर्ज पर विकसित हो रहे सेवाग्राम का भूमिपूजन करेंगे। उसके बाद साइंस कॉलेज मैदान में वे सरकार की महत्वाकांक्षी राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की पहली किश्त भी जारी करने वाले हैं।
राज्य सरकार की ओर से कुछ दिन पहले राहुल गांधी को कार्यक्रम का आधिकारिक आमंत्रण भेजा गया था। अधिकारियों ने शनिवार को बताया, राहुल गांधी ने आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। उनके कार्यालय से इसका संदेश मिल चुका है। अब अधिकारी जोर-शोर से कार्यक्रम की तैयारी में जुट गए हैं।
उसी दिन वापस लौट जाएंगे राहुल
पांच राज्यों में चुनाव अभियान के बीच आयोजित इन कार्यक्रमों के लिए राहुल गांधी का दौरा बहुत छोटा होने वाला है। बताया जा रहा है, राहुल गांधी सुबह पहुंचेंगे। दोनों कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद वे सरकार के कामकाज और संगठन की बावत भी बातचीत कर सकते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर जाने का भी कार्यक्रम है। कार्यक्रम समाप्त हो जाने के बाद वे उसी दिन वापस दिल्ली लौट जाएंगे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
