ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी शुक्रवार को संसद में अपने काफिले पर सुरक्षा उल्लंघन और हमले का मुद्दा उठाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार, ओवैसी मामले पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात भी कर सकते हैं। वहीं, ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी भी गुरुवार देर रात दिल्ली पहुंचे।

feature-top

इससे पहले एआईएमआईएम नेता इम्तियाज जलील ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलने के दौरान ओवैसी की कार पर फायरिंग का मुद्दा उठाते हुए कहा था कि इस घटना में किसी प्रकार का पक्षपात नहीं होना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

feature-top