- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- छत्तीसगढ़ी में भूपेश पुलिस का गुंडाराज है- विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ी में भूपेश पुलिस का गुंडाराज है- विष्णुदेव साय
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ी में भूपेश पुलिस का गुंडाराज है ट्वीट किया। साय ने पहले ट्वीट में कहा, धमंड टूटही भूपेश बघेल के, जइसे रावणेेक अहंकार हो। भागे बर रास्ता नई पावय, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार हो। दूसरे में कहा, सत्ता के नशे में चूर हो, क्यों तुम इतने मगरूर हो। चार दिन की चांदनी है, समझो अब सत्ता से दूर हो।
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने वीडियो संदेश जारी करके कहा, जगदलपुर के एक भ्रष्ट कांग्रेसी पार्षद को बचाने में मेयर से लेकर मुख्यमंत्री तक लगे हुए हैं। पूरे जगदलपुर को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। भाजपा नेता भ्रष्ट पार्षद पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। भाजपा के बंद को लेकर पुलिस व्यापारियों को धमकी दे रही है कि अगर बंद किया गया, तो एफआइआर होगी।
बस्तर में भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी के मामले में भाजपा ने सरकार पर हमला बोला है। पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने ट्वीट करके कहा, क्या छत्तीसगढ़ में अघोषित आपातकाल है? आवाजें दबाने, विरोध कुचलने के लिए भूपेश सरकार को पुलिसिया दमन कर रही है, उसे पूरा प्रदेश देख रहा है।
रायपुर से सरगुजा, बस्तर तक तानाशाही चल रही है, लेकिन कांग्रेस सुन ले! न हम डरे हैं, न डरेंगे। यह आवाज और बुलंद होगी। इससे पहले छत्तीसगढ़ भाजपा ने आधिकारिक ट्वीटर से ट्वीट किया- शांतिपूर्वक जगदलपुर बंद कराने निकले भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से पुलिस ने बदसलूकी की और जबरन पकड़कर थाने ले आई। सत्ता के नशे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपना होश खो बैठे हैं। पूरे प्रदेश में गुंडाराज चल रहा है। समय आने दो, सबका हिसाब होगा।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
