राष्ट्रीय झंडों को लेकर दिए गए बयान के बाद कर्नाटक सरकार के ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। विरोध में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में रात भर विरोध प्रदर्शन किया और राज्य मंत्री केएस ईश्वरप्पा के इस्तीफे की मांग की। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायकों ने कर्नाटक विधानसभा और विधान परिषद के अंदर रात बिताई।

feature-top

इससे पहले राज्य मंत्री ईश्वरप्पा ने दावा किया था कि भगवा झंडा कुछ समय के लिए राष्ट्रीय ध्वज बन सकता है और इसे लाल किले पर भी फहराया जाएगा। हालांकि, बाद में उन्होंने कहा था कि तिरंगा हमारा राष्ट्रीय झंडा है और इसका सभी को सम्मान करना चाहिए।

feature-top