feature-top
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर वोटिंग से एक दिन पहले केस दर्ज कर लिया गया है। यह केस उनके उस बयान के खिलाफ दर्ज किया गया है, जिसमें उन्होंने कहा पुलिसकर्मियों की निंदा की थी। उन्होंने अपने बयान में पुलिस की पेंट गीली जैसे जुमले का इस्तेमाल किया था। चंडीगढ़ जिला अदालत में DSP दिलशेर सिंह चंदेल ने बयान के खिलाफ याचिका दायर की है। उनका कहना है कि सिद्धू ने IPC की धारा 500 के तहत अपराध किया है। इसके तहत ही उसे सजा मिलनी चाहिए। याचिका पर 21 फरवरी को सुनवाई होगी।
feature-top