आज ग्राम बुडेनी में रायपुर धमतरी एवम गरियाबंद जिला के फुटकर उर्वरक विक्रेता संघ की आपात बैठक बुलाई गई जिसमें खाद की कमी और थोक विक्रेता के द्वारा जो अधिक मुल्य में यूरिया के बाद लदान तथा इससे होने वाली विभागीय कार्यवाही के सम्बन्ध में वृहद चर्चा कि गई।

feature-top

पूरे चर्चा में सभी फुटकर विक्रेताओं ने एकमत होकर यह तय किया कि उर्वरक की आपूर्ति को शासन प्रशासन तय करता है। अतः उर्वरक की कमी को शासन द्वारा तत्काल दूर किया जाए।

साथ ही उर्वरक के अधिक मूल्य पर विक्रय के लिए थोक विक्रेताओं एवम् कम्पनीयो द्वारा मिलीभगत करके फुटकर विक्रेताओं को अधिक मूल्य पर खाद लेने के लिए मजबूर किया जाता है, जिसे प्रशासन के हस्तक्षेप से रोकने हेतु कृषि मंत्री को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया है।

feature-top