रूस की तरफ से यूक्रेन में जारी हमलों के बीच भारतीय समयानुसार रविवार देर रात 1.30 बजे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में वोटिंग के जरिए यह फैसला हुआ कि यूक्रेन संकट के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की आपात बैठक बुलाई जाए या नहीं। यूएनएससी में प्रक्रियात्मक वोट से भारत ने परहेज किया। लेकिन 15 सदस्यों में से 11 ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में यूक्रेन युद्ध पर आपात बैठक बुलाने के समर्थन में किया वोट किया। 11 सदस्यों द्वारा समर्थन में वोटिंग करने के बाद यूएनजीए में सोमवार को आपातकालीन सत्र बुलाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

feature-top